रंगदारी मांगने का आरोपी सचिन अवैध असलहे सहित चढ़ा चेतगंज पुलिस के हत्थे

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की चेतगंज पुलिस को आज उस समय सफलता हाथ लगी जब रंगदारी मांगने का एक आरोपी सचिन अवैध असलहो सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन जयसवाल पुत्र स्व0 विनोद कुमार जयसवाल थाना चेतगंज स्थित सेनपुरा का निवासी है।

सचिन के गिरफ़्तारी हेतु थाना प्रभारी वेद प्रकाश राय के नेतृत्व में बनी टीम में एसआई अनन्त कुमार मिश्रा, अभिषेक कुमार, हे0का0 कुलदीप सिंह, का0 एजाज हुसैन शामिल थे। पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर आज अहल-ए-सुबह सचिन को मय अवैध असलहा गिरफ्तार कर लिया।











