ए0 जावेद
वाराणसी: टमाटर के बढ़ते दामो पर कटाक्ष करते हुवे विरोध करना और उसका वीडियो वायरल करना अब सपा नेता को भारी पड़ रहा है। कल सपा मुखिया अखिलेश यादव के द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो की जाँच के बाद आज लंका पुलिस ने दो सब्जी विक्रेताओं और एक सपा नेता अजय फौजी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वही समाचार लिखे जाते समय मिली जानकारी के अनुसार लंका पुलिस ने दो नामज़द विकास और राजनारायण को गिरफ्तार किया है जबकि मामले में तीसरा मुख्य आरोपी सपा कार्यकर्ता अजय फौजी फरार बताया जा रहा है। गिरफ़्तारी की पुष्टि लंका इस्पेक्टर अश्वनी पाण्डेय ने सीयुजी नंबर पर हुई बातचीत में किया।
वीडियो वायरल होने के बाद लंका पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा जाँच किया गया और पाया गया कि लोकप्रियता पाने के लिए सपा नेता अजय फौजी ने 2 सब्जी वालो और कुछ अज्ञात को साथ लेकर एक सब्जी वाले को पैसा देकर उसके ठेले पर किसी और ठेले से टमाटर लेकर रखा और बेचने का दिखावा करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रकरण में एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह ने बताया कि लंका थाने पर सपा कार्यकर्ता अजय फौजी और दो अन्य सब्जी वालो के खिलाफ नामज़द और अज्ञात के विरुद्ध 295(A), 153(A) और 505(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू हो गई है। मामले में पुलिस जाँच कर रही है।
इस मामले में रिटायर्ड आईएएस सूर्यप्रताप सिंह ने ट्वीट करते हुवे लिखा है कि ‘महँगे टमाटर पर वीडियो के माध्यम से तंज मात्र कसने पर 295 लगा दी उत्तरप्रदेश पुलिस ने। शायद इसीलिए सिद्धू मूसेवाला और उनका गीत 295 सदा सदा के लिए अमर है। सच बोलेगा तो मिलेगी 295 और करेगा तरक्की तो हेट मिलेगी। नित कंट्रोंवर्सी क्रिएट मिलेगी, धर्म के नाम पर डिबेट मिलेगी।‘
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…