वाराणसी: लगातार हो रही बारिश के बाद निकली धुप से बढ़ी उमस, बारिश का अलर्ट

मो0 सलीम
वाराणसी: लगातार बारिश होने के बाद एक बार फिर बढ़ी उमस ने लोगो का हाल बेहाल कर दिया है। वही धुप निकलने से मौसम का मिजाज़ भी बदल गया है। सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी सुबह से ही तेज धूप होने से गर्मी जैसा अहसास होने लगा। उमस से लोग काफी परेशान है। हवा की रफ्तार भी बहुत कम है। जिससे राहत नहीं मिली।












