सपा नेता पूर्व विधायक व CA आसिफ़ जाफ़री का निधन, प्रयागराज में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

आफताब फारूकी
कौशाम्बी: कौशाम्बी पूर्व विधायक चायल आसिफ़ जाफ़री का निधन हो गया है। वह हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए चेन्नई गए थे, जहा ऑपरेशन से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। वह कई सालों से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।

आसिफ जाफरी का निधन सुबह छः बजे चेन्नई स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चो को छोड़ गए हैं। उनका पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस द्वारा प्रयागराज लाया जा रहा है। जहां करैली स्थित निवास पर रखा जायेगा। उसके बाद उनको पैतृक गांव महगांव में दफनाया जायेगा।











