अजीत शर्मा
डेस्क: आईफोन यूजर्स को मिले विवादित नोटिफिकेशन के बाद एप्पल की ओर से दिए गए स्पष्टीकरण पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने एप्पल को इस बारे में सरकारी जांच में सहयोग करने को कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कुल पांच पोस्ट किए हैं।
उन्होंने कहा, “हालांकि इस मसले पर एप्पल ने जो जानकारी दी है, वो ज़्यादातर अस्पष्ट और सामान्य प्रकृति की मालूम पड़ती है। एप्पल ने बताया है कि ये नोटिफिकेशन ‘अधूरी या अपूर्ण’ सूचनाओं पर आधारित हो सकती है। इसमें ये भी कहा गया है कि एप्पल के कई ‘थ्रेट नोटिफिकेशन’ फॉल्स अलार्म हो सकते हैं या हो सकता है कि कई हमलों का पता ही न लगे।”
उन्होंने कहा, “भारत की सरकार अपने सभी नागरिकों की निजता और सुरक्षा की रक्षा करने की अपनी भूमिका को बहुत गंभीरता से लेती है और इन नोटिफिकेशन के मामले की तह तक पहुंचेगी। इस बारे में मिली सूचना और अटकलों को देखते हुए हमने एप्पल से भी कहा है कि वे कथित ‘सरकार प्रायोजित हमले’ को लेकर होने वाली इस जांच में वास्तविक और सटीक सूचना देकर सहयोग करें।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…