मुंबई पुलिस पहुची बलिया, किया पाक्सो और दुष्कर्म मामले में वाछित आरोपी को गिरफ्तार

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। मुंबई पुलिस ने उभांव पुलिस के सहयोग से सोमवार को बेल्थरारोड तहसील परिसर से दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जुहू पोलिस ठाणे मुंबई में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त राजू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह ग्राम करीमपुर बिहरा थाना नगरा जनपद बलिया फरार चल रहा था.












