Sports

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने किया खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड लौटाने की घोषणा, पीएम को लिखे पत्र में कहा ‘आप अपनी ज़िंदगी के सिर्फ़ 5 मिनट निकालकर उस आदमी के मीडिया में दिए गए बयानों को सुन लीजिए

ईदुल अमीन

डेस्क: महिला पहलवान विनेश फोगाट ने ट्वीट करके घोषणा की है कि वो अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटाने जा रही हैं। उन्होंने इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखी चिट्ठी भी ट्वीट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘जो शोषणकर्ता है उसने भी अपना दबदबा रहने की मुनादी कर दी है।’

भारतीय कुश्ती संघ के नए चुनाव में संजय सिंह की जीत के बाद पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि ‘संघ में दबदबा बना हुआ है और बना रहेगा।’ हालांकि, केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के नए पैनल को निलंबित कर दिया है।

विनेश फोगाट ने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए लिखा है, ‘आप अपनी ज़िंदगी के सिर्फ़ 5 मिनट निकालकर उस आदमी के मीडिया में दिए गए बयानों को सुन लीजिए, आपको पता लग जाएगा कि उसने क्या क्या किया है। उसने महिला पहलवानों को मंथरा बताया है, महिला पहलवानों को असहज कर देने की बात सरेआम टीवी पर कबूली और हम महिला खिलाड़ियों को ज़लील करने का एक मौक़ा भी नहीं छोड़ा है।’

विनेश फोगाट ने लिखा है कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड का उनकी ज़िंदगी में कोई मतलब नहीं रह गया है। इससे पहले संजय सिंह के कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसी बीच वाराणसी में मंगलवार को संजय सिंह के आगमन पर उनका भव्य स्वागत उनके समर्थको ने किया है।

pnn24.in

Recent Posts

पढ़े क्या है हल्दी दूध पीने के फायदे

शिखा प्रियदर्शमी हल्दी एक चमकीला पीला मसाला है, जो सदियों से भारतीय रसोई का राजा…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली याचिका किया ख़ारिज

तारिक़ खान डेस्क: सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने…

1 hour ago

लखनऊ के कई स्कूलों को धमकी भरा इमेल, बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद मचा हडकंप

आदिल अहमद डेस्क: लखनऊ के कई स्कूलों में उस वक्त हडकंप मच गया जब धमकी…

2 hours ago