निसार शाहीन शाह
डेस्क: कश्मीर के बारामुला में आज रविवार को कुछ संदिग्ध चरमपंथियों ने गोली मारकर एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी। पुलिस ने जारी एक बयान में बताया है कि मारे गए मोहम्मद शफ़ी मीर, अपने घर के पास स्थित एक मस्जिद में अज़ान पढ़ रहे थे कि तभी चरमपंथियों ने उन पर कई गोलियां चला दीं।
पिछले दो महीनों के दौरान चरमपंथी ‘टारगेट किलिंग’ की घटनाओं को अंजाम देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवानों की हत्या कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे कायराना हमला करार दिया है। पार्टी ने अपने बयान में कहा है कि बारामूला के गंतुमला गांव में 72 साल के रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की हत्या का कायराना काम उन लोगों ने किया है, जिनका कोई मज़हब नहीं होता। शैतान की संतानें अज़ान भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। आतंक और आतंकियों का कोई मज़हब नहीं होता।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…