तारिक खान
डेस्क: खेल मंत्रालय ने नवनिर्वाचित भारतीय कुश्ती संघ को रविवार सुबह निलंबित कर दिया। यह निलंबन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह ख़बर आने के बाद संघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अब उनका कुश्ती से कोई लेना-देना नहीं है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘मैंने 12 साल तक कुश्ती के लिए काम किया। मैंने अच्छा काम किया या बुरा काम किया, इसका मूल्यांकन समय करेगा। मैं एक तरह से कुश्ती से संन्यास ले लिया है। कुश्ती से अपना नाता मैं तोड़ चुका हूं।’ उन्होंने कहा कि अब जो भी फैसला लेना है, सरकार से बात करना है या क़ानूनी प्रक्रिया का सहारा लेना है, इस पर फैसला फेडरेशन के चुने हुए लोग लेंगे।
बृजभूषण ने कहा, ‘लोकसभा का चुनाव आ रहा है। इसके अलावा भी मेरे पास कई और काम हैं। इसलिए अब जो भी कहना होगा, कोर्ट में जाना होगा या सरकार से बात करनी होगी, इसमें मेरा कोई लेना-देना नहीं है।’ समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ‘नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह के अंडर-15 और अंडर-18 ट्रायल गोण्डा के नंदिनी नगर में आयोजित कराने की घोषणा करने के बाद केंद्रीय खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को निलंबित कर दिया।’ नए संघ के चुने जाने के बाद उसकी ओर से लिए गए सभी फ़ैसलों को भी रद्द कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…