गाजियाबाद: माँ दिलशाद ने नही दिया शाहरुख़ को नशे हेतु पैसा, तो माँ का ही कर दिया उसने क़त्ल

सरताज खान
गाजियाबाद: थाना लोनी के निठोरा रोड स्थित अमन गार्डन कॉलोनी में एक युवक ने अपनी मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक नशा करता था और मां से पैसे मांगता था। आशंका जताई जा रही है कि पैसे ना देने पर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी।

एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया की घर में रखे धारधार हथियार से शाहरुख ने अपनी मां दिलशाद बेगम जिनकी उम्र 70 वर्ष है उनकी गर्दन पर वार कर दिया। दिलशाद बेगम की मौके पर मौत हो गई। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही फिलहाल भी शाहरुख इतने नशे में है कि उससे पूछताछ संभव नहीं है।











