बिल्थरारोड (बलिया): यातायात सप्ताह के तहत चला जागरूकता अभियान

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया): पुलिस अधीक्षक एस0 आनंद के निर्देश पर उभाँव थाना के प्रभारी निरीक्षक डी के श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ चल रहे यातायात पखवारे के तहत बुधवार की शाम बेल्थरा रोड रेलवे चौराहा पर वाहन चालक एवं आम जनमानस को यातायात नियमों को विस्तार से जानकारी दी।

वाहन चोरी से निजात पाने के लिए निश्चित पार्किंग स्थान पर ही वाहनों को पार्किंग करने तथा बिना लाँक की वाहनों को खड़े न करने की सलाह दी। इसके अलावे वाई तरफ से किसी वाहन को ओवरटेक न करें निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन को न चलने की सलाह दी।











