कल 3 जनवरी को रात 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक 19बी मधुबन रेलवे फाटक पूरी तरह बन्द रहेगा

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल स्थित औड़िहार-भटनी रेल खण्ड के बीच बिल्थरारोड रेलवे स्टेशन के रेल लाईन के दोहरीकरण कार्य को लेकर आगामी 3 जनवरी को रात 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक 19बी मधुबन रेलवे फाटक पूरी तरह बन्द रहेगा। जिससे बलिया-गोरखपुर वाया बिल्थरारोड का मार्ग डाईवर्जन किया गया है।

इस सम्बन्ध में उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक डी0के0 श्रीवास्तव ने पूछे जाने पर बताया कि इसके बावत पत्र उन्हें मिल चुका है। पत्र के अनुपालन में सुरक्षा एवं मार्ग परिवर्तन सम्बन्धी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जायेगा।











