मो0 कुमेल
डेस्क: लगातार मौसम में बदलवा होने के बाद रोज़ तेज़ी से धुप निकल रही थी। कड़क धुप ने ठण्ड का अहसास ही खत्म कर दिया था ऐसा लग रहा था मानो गर्मी आ गई है। मगर आज मंगलवार को अचानक मौसम में बदलाव हो गया। तेज़ हवा के साथ बारिश होने लगी। साथ ही बिजली भी चमकी। बादलो का आवागमन अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने वज्रपात और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
बताते चले राजधानी में पारे का बढ़ना जारी है। दिन की तुलना में रात का तापमान तेजी से चढ़ रहा है। सोमवार को तीखी धूप के बीच अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी रही और यह 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 11.2 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार की अपेक्षा यह 2.9 डिग्री अधिक था। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, फिलहाल बादल छाने के आसार हैं, शुष्कता बनी रहेगी।
बांदा, चंदौली, चित्रकूट, गाजीपुर, जौनपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, सोनभद्र, वाराणसी व आसपास ओलावृष्टि का अलर्ट है। वही अमेठी, आजमगढ़, बलिया, बांदा, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, जौनपुर, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी और आसपास के इलाके मे वज्रपात की चेतावनी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…