फारुख हुसैन
डेस्क: तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ चुनाव आयोग (ईसी) में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन पर आगामी लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में गैरकानूनी रूप से हस्तक्षेप करने और चुनाव आयोग के समान एक समानांतर कार्यालय चलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
बताते चले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर राज्य सरकार इसके पहले भी ऐसे आरोप लगा चुकी है। आरोप है कि राज्यपाल ने ‘लोग सभा’ नाम से नया पोर्टल चालू किया है जिसमे मतदान के दरमियान आवाम सीधे अपनी शिकायत राज्यपाल से कर सकती है।
दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाया है। कांग्रेस ने भाजपा के ‘मोदी परिवार’ और ‘मोदी की गारंटी’ विज्ञापनों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है और उन्हें हटाने और इसके पीछे के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा द्वारा आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के बारे में शिकायतों का एक सेट भी आयोग को सौंपा। पार्टी ने ‘मोदी परिवार’ विज्ञापन को हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया गया कि राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग चुनाव प्रचार अभियान के लिए किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…