शफी उस्मानी
डेस्क: लोकसभा चुनाव 2019 में बेगुसराय से चुनाव लड़ चुके कन्हैया कुमार को इस बार कांग्रेस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट देकर मैदान में उतारा है. बेगुसराय से गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव हारने वाले कन्हैया कुमार दिल्ली की जेएनयू यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव जीतने के बाद चर्चा में आए थे. वह इस समय कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति के सदस्य हैं।
कन्हैया ने कहा था कि ‘उन्होंने मुझे दिल्ली से उम्मीदवारी के योग्य समझा है। हम न्याय की बात कर रहे हैं, युवाओं के लिए न्याय, महिलाओं के लिए न्याय, या किसी भी तरह का अन्याय जो हो रहा है। हम अपने न्याय पत्र को लागू करने का प्रयास करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।’
कन्हैया कुमार की दिल्ली की उत्तर-पूर्वी सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने टिप्पणी की है। गिरिराज सिंह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। कन्हैया की उम्मीदवारी पर गिरिराज ने कहा है, ‘कांग्रेस के पास उम्मीदवार की कमी है, चेहरे की कमी है, जितने रिजेक्टेड हैं उन सबको लेकर झुनझुना बजा रहे हैं, जिसको जहां से चाहें लड़ाये, दुनिया की कोई ताक़त नहीं है जो मनोज तिवारी को हरा दे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…