गौ गठबंधन समर्थित युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी का आरोप ‘नही जमा किया गया हमारा दूसरा नामांकन, धरना दिया तो पुलिस उठा ले गई थाने, यह लोकतंत्र की हत्या है’

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: वाराणसी लोक सभा क्षेत्र में आज गो गठबंधन समर्थित युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कोली शेट्टी शिव कुमार का आरोप है कि उनका दूसरा सेट का नामांकन नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह 11 बजे से उनको लाइन में खड़ा कराएं रखा गया और अंत में यह कह कर मना कर दिया गया कि अब समय खत्म हो गया है।

इससे आक्रोशित होकर गौ गठबंधन के राष्ट्रीय संयोजक राजा सक्षम सिंह योगी जिला मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। बाद पुलिस राजा सक्षम योगी को कैंट थाने उठा ले। गो गठबंधन के राष्ट्रीय प्रभारी राजा सक्षम योगी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।











