वाराणसी: जेल से ज़मानत पर छूटने के बाद जुलूस निकालना पड़ा महंगा, आबिद शेख अपने दो अन्य साथियों सहित फिर गिरफ्तार

शफी उस्मानी
वाराणसी: वाराणसी जेल से मारपीट और लूट आदि के आरोप में जेल से ज़मानत पर छुट कर बाहर निकले सामाजिक कार्यकर्ता आबिद शेख के समर्थको द्वारा निकाले गए जुलूस का मुद्दा आज सोशल मीडिया पर जमकर छाया रहा। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुवे थाना चेतगंज में राष्टवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आबिद शेख और उनके दो समर्थको को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद आज राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुवे मामला दर्ज कर कड़ी कार्यवाही हेतु निवेदन किया। जिसके बाद चेतगंज थाने पर आबिद शेख और उनके सैकड़ो अज्ञात समर्थको के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज हुई और पुलिस ने आबिद शेख के साथ उसके समर्थक जावेद और अरमान को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है और अन्य अज्ञात समर्थको के समबन्ध में जानकारी इकठ्ठा कर रही है।











