तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News): धर्म की नगरी काशी में आज ‘खाकी’ की इकबाल पर उस वक्त सवालिया निशान लग गया, जब कोतवाली थाना क्षेत्र के हरतीरथ चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में सरेआम गुंडागर्दी हुई। एक दुकान के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने थे, लेकिन चर्चा का विषय मारपीट नहीं, बल्कि पुलिस का ‘मूकदर्शक’ बना रहना है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान एक पक्ष ‘भगवा गमछा’ ओढ़े हुए था, जबकि दूसरा पक्ष सामान्य वेशभूषा में। देखते ही देखते भगवा गमछाधारी पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक पर थप्पड़ और घूंसों की बरसात कर दी। हैरानी की बात यह है कि यह सब अंबिया मंडी चौकी इंचार्ज और उनके हमराहियों के ठीक सामने हुआ।
वीडियो में पुलिस की भूमिका किसी रक्षक जैसी नहीं, बल्कि एक ‘मैनेजर’ जैसी दिखाई दे रही है।
हरतीरथ की इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है कि क्या वाराणसी पुलिस सत्ता पक्ष के प्रतीकों (भगवा गमछा) से इस कदर दबाव में है कि वह अपनी आंखों के सामने हो रहे अपराध को भी नहीं रोक पा रही? जिस युवक की पिटाई हुई, उसकी सुरक्षा करना तो दूर, पुलिस हमलावरों को समझाती-बुझाती नजर आई।
PNN24 News इस वीडियो के माध्यम से डीसीपी काशी से यह सवाल पूछता है:
कानून की नजर में अपराधी केवल अपराधी होता है, उसका कोई रंग या दल नहीं होता। अगर पुलिस ‘प्रतीकों’ को देखकर अपनी कार्रवाई तय करेगी, तो आम जनता का भरोसा सिस्टम से उठ जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि उच्चाधिकारी इस वीडियो का संज्ञान लेकर दोषी पुलिसकर्मियों और हमलावरों पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…