फारुख हुसैन
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी (PNN24 News): तराई की उपजाऊ मिट्टी और आम के बागों के लिए मशहूर पलिया क्षेत्र में इस बार पेड़ों पर बौर तो भरपूर नजर आ रहा है, लेकिन बागवानों के चेहरों पर मुस्कान की जगह चिंता की लकीरें हैं। बीते कुछ वर्षों के कड़वे अनुभवों और मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों के मन में एक अनजाना डर बैठा दिया है। साल भर पसीना बहाने और हजारों की लागत लगाने के बाद अब किसानों को डर है कि कहीं कुदरत का एक कहर उनकी मेहनत को मिट्टी में न मिला दे।
किसानों का कहना है कि अब बागवानी मुनाफे का सौदा नहीं रह गई है। सिंचाई, जुताई, खाद और कीटनाशकों के दाम आसमान छू रहे हैं। पलिया के किसान अफसर अली अपनी व्यथा साझा करते हुए कहते हैं— “हम लोग साल भर पाई-पाई जोड़कर बागों में लगाते हैं। कीटनाशकों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लागत निकालना भी दूभर है। मौसम की एक मार हमारी पूरी मेहनत को मिट्टी में मिला देती है।”
तेजी से हो रही बागों की कटाई और बढ़ते शहरीकरण ने पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ दिया है। स्थानीय किसान जसकरण सिंह बताते हैं— “क्षेत्र में पहले की तुलना में बाग बहुत कम रह गए हैं। पेड़ों की संख्या घटने से मौसम का चक्र भी बिगड़ गया है। अब न समय पर फूल टिकते हैं और न ही फल। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।”
बागबान राजेंद्र राठौर का मानना है कि आम की पैदावार अब पूरी तरह मौसम के रहमोकरम पर टिकी है। वे कहते हैं— “अगर तेज हवा चली तो सारा बौर जमीन पर होता है। हम चाहते हैं कि सरकार हमें राहत पहुँचाने के लिए कोई विशेष बीमा या अनुदान योजना लागू करे, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में हमें भीख न मांगनी पड़े।”
| समस्या | कारण | असर |
| प्राकृतिक आपदा | असमय आंधी और तूफान | बौर का गिरना, शून्य पैदावार |
| बढ़ती लागत | खाद और कीटनाशकों के दाम | लागत निकालना मुश्किल |
| पर्यावरण | बागों का कटान और शहरीकरण | मौसम चक्र का बिगड़ना |
| सरकारी मदद | विशेष बीमा योजना का अभाव | नुकसान की भरपाई न होना |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…