निलोफर बानो
वाराणसी (PNN24 News): कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। माननीय न्यायालय द्वारा दी गई 31 मार्च की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद शुभम कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद वाराणसी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए रोहनिया थाने में उसके खिलाफ आदेश की अवहेलना की नई एफआईआर दर्ज की है और उसे आधिकारिक तौर पर ‘भगोड़ा’ घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि शुभम की गिरफ्तारी के लिए सभी मोर्चों पर काम चल रहा है।
हाल ही में गिरफ्तार हुए वैभव जायसवाल (शुभम का करीबी राजदार) ने पुलिस पूछताछ में सिंडिकेट के काले साम्राज्य की कई परतें खोली हैं:
पुलिस का मानना है कि शुभम को भगोड़ा घोषित करने के बाद उसकी सभी चल-अचल संपत्तियों की कुर्की (82/83 सीआरपीसी) की कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। वैभव द्वारा दिए गए सुरागों के आधार पर वाराणसी के कुछ अन्य ‘सफेदपोश’ और बड़े व्यापारी भी पुलिस की रडार पर आ गए हैं।
जब कानून की लाठी पड़ती है, तो बड़े-बड़े ‘किंगपिन’ भी गलियों में छिपने की जगह ढूंढते हैं!” 31 मार्च बीत गई और शुभम साहब नहीं आए। ई तो वही बात हुई कि ‘चोरी भी और सीनाज़ोरी भी’। दुबई के बुर्ज खलीफा की छाँव में छिपकर काशी के कानून से बचना इतना आसान नहीं है। वैभव ने जो राज उगले हैं, वो बता रहे हैं कि नशा तो सिर्फ एक ज़रिया था, असली मक़सद तो शहर के होटलों और शराब के ठेकों पर कब्ज़ा करना था।”
जब सरकार पीछे पड़ जाए, तो समंदर भी छोटा पड़ जाता है। मोहित अग्रवाल साहब की टीम ने जो घेरा कसा है, उसमें अब बड़े मछलियों का फँसना तय है। जगमबाड़ी के होटलों से लेकर रोहनिया के गोदामों तक, जो पाप की कमाई बोई गई थी, उसे अब काटने का वक्त आ गया है। बस देखना ई है कि इस भगोड़े के ‘आका’ कौन हैं, जो अभी भी उसे परदे के पीछे से हवा दे रहे हैं। काशी की जनता देख रही है, और इंसाफ होकर रहेगा!”
वैसे इन सबके बीच कुछ पत्रकार अचानक शुभम के नजदीकी होने के बाद से करोडपति बने है, कई तस्वीरे ऐसे पत्रकारों की भी वायरल हुई जिसमे वह शुभम के साथ मौजूद है। यही नहीं कुछ पत्रकार दुबई की सैर करके भी वापस आये है। ऐसे में जब पुलिस ने वैभव जयसवाल की कुंडली अगर विधिवत खंगाल दिया तो ये सफेदपोश पत्रकार भी बेनकाब हो जायेगे। ऐसा नही शुभम के करीबी पुलिस विभाग के नहीं है। वाराणसी का पटाखा किंग भी इस जांच की आंच में आ सकता है। रिश्ते कहा जाता है रिश्ते ही होते है। फिलहाल तो वह सफेदपोश और पटाखा किंग इस पकड़ से बाहर है। मगर पुलिस की बढती पकड़ जांच की आंच में उनके साम्राज्य तक पहुच पाती है, या फिर वो मैनेज कर लेते है ये देखने वाली बात होगी।।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…