तारिक आज़मी
वाराणसी (PNN24 News): काशी की धरती पर अज्गैब शहीद के बाद अब एक और ऐतिहासिक और सदियों पुरानी मस्जिद को लेकर कानूनी और प्रशासनिक जंग छिड़ गई है। वाराणसी के राजघाट क्षेत्र के अंतर्गत काशी रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित मस्जिद गंज शहीदा पर रेलवे प्रशासन द्वारा अचानक एक विवादित नोटिस चस्पा किए जाने के बाद बनारस सहित पूरे सूबे के मुस्लिम समाज में गहरी सनसनी और बेचैनी फैल गई है। यह मामला इसलिए भी बेहद संवेदनशील हो गया है क्योंकि इस मस्जिद का प्रबंधन भी वही अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी करती है, जो ज्ञानवापी मस्जिद की देख रेख करती है।
शनिवार (13 जून 2026) की शाम को काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के बीच अचानक मस्जिद की दीवार पर एक नोटिस चिपका दी गई। नोटिस के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा प्रशासनिक झोल तब सामने आया, जब स्थानीय लोगों ने नोटिस की बारीकियों को देखा। इस सरकारी नोटिस पर किसी भी जिम्मेदार रेलवे अधिकारी का न तो नाम दर्ज है, न पद, न हस्ताक्षर (Sign) हैं और न ही विभाग की कोई आधिकारिक मोहर (Stamp) लगी है। यहां तक कि नोटिस जारी करने की तारीख भी गायब है।
जैसे ही इस बिना दस्तखत वाली नोटिस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, बनारस और बैरून-ए-बनारस (बनारस के बाहरी इलाकों) के मुस्लिम समाज में तरह-तरह की अफवाहें और चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ कतिपय तत्वों द्वारा सीधे अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की कार्यप्रणाली को ही कटघरे में खड़ा किया जाने लगा।
नोटिस चस्पा होने की भनक लगते ही अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी तुरंत एक्शन मोड में आ गई। PNN24 News से विशेष बातचीत में अंजुमन के संयुक्त सचिव एस0एम0 यासीन ने बताया कि रविवार की ‘अहल-ए-सुबह’ (तड़के सुबह) ही वे कानूनी विशेषज्ञों की टीम के साथ प्रयागराज (इलाहाबाद) पहुंच गए।
मस्जिद गंज शहीदा की ऐतिहासिक नवैय्यत (प्रकृति) और कानूनी स्थिति पर बात करते हुए संयुक्त सचिव एस0एम0 यासीन ने रेलवे के दावों को सिरे से खारिज कर दिया:
अंधेरे रास्तों पर प्रशासनिक “शॉर्टकट” और सुलगते सवाल
“वाराणसी के राजघाट की फिजाओं में एक बार फिर अविश्वास का धुआं घोलने की कोशिश की जा रही है। रेलवे जैसी जिम्मेदार राष्ट्रीय संस्था जब किसी धार्मिक स्थल को ढहाने की 20 जून जैसी संवेदनशील डेड-लाइन तय करती है, तो उसकी कानूनी सुदृढ़ता पर कोई उंगली नहीं उठनी चाहिए। लेकिन मस्जिद गंज शहीदा की दीवार पर जो कागज चिपकाया गया, वह सरकारी नोटिस कम और किसी अज्ञात साए का पर्चा ज्यादा नजर आता है। बिना दस्तखत, बिना सरकारी मोहर और बिना तारीख के जारी इस फरमान ने प्रशासनिक मर्यादा को तार-तार किया है।
जैसा कि अंजुमन के संयुक्त सचिव एस.एम. यासीन ने दर्द बयां किया कि ‘अज़गैब शहीद’ में रात के अंधेरे में जो मशीनरी का कारनामा शहर देख चुका है, उसने अवाम के भीतर गहरे जख्म और अविश्वास पैदा किया है। अगर 1991 का मुकदमा केवल अदम-पैरवी (वकील के न आने) के कारण खारिज हुआ, तो क्या रेलवे को सदियों पुराने वक्फ रिकॉर्ड्स और 1880 के ऐतिहासिक नक्शों को दरकिनार कर सीधे बुलडोजर की धमकी देने का नैतिक या विधिक अधिकार मिल जाता है? विकास की रफ्तार जरूरी है, काशी स्टेशन का कायाकल्प होना ही चाहिए, लेकिन उसकी नींव में किसी की जायज आस्था और विधिक मिल्कियत को कुचलना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। शहर बनारस के ‘इंसाफ पसंद तबके’ की नजरें अब इलाहाबाद हाई कोर्ट पर टिकी हैं, जहां सोमवार का सूरज उम्मीद की नई किरण लेकर आ सकता है। तब तक बनारस की गंगा-जमुनी तहजीब को सिर्फ और सिर्फ ‘धैर्य’ के धागे से बांधे रखने की जरूरत है।”
— तारिक़ आज़मी
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…