शफी उस्मानी
वाराणसी (PNN24 News): मोहर्रम के पावन और गमगीन महीने के अवसर पर धर्म और विलायत की नगरी वाराणसी में पांचवीं मोहर्रम का पारंपरिक जुलूस पूरी अकीदत और अपनी पुरानी ऐतिहासिक परंपराओं के अनुसार निकाला गया। यह जुलूस ‘वक़्फ मस्जिद व इमामबाड़ा मौलाना मीर इमाम अली व मेहंदी बेगम’ (गोविंदपूरा, छत्तातले) से मुतवल्ली सैयद मुनाज़िर हुसैन ‘मंजू’ के ज़ेरे एहतमाम (कुशल प्रबंधन) में उठाया गया, जिसमें भारी संख्या में अज़ादारों ने शिरकत कर करबला के शहीदों को याद किया।
जुलूस की शुरुआत से पहले इमामबाड़े के प्रांगण में एक मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना ने करबला के मैदान में हक और इंसानियत के लिए शहीद हुए हज़रत इमाम हुसैन और उनके जानिसार साथियों की कुर्बानियों का भावपूर्ण जिक्र किया। मौलाना का बयान सुन वहां मौजूद सभी अज़ादारों की आंखें नम हो गईं।
मजलिस की समाप्ति के बाद जैसे ही जुलूस रवाना हुआ, अज़ादारों का गम और गहरा हो गया। नजाकत अली खां और उनके साथियों ने बेहद गमगीन माहौल में सवारी शुरू की, जिसके बोल थे— “जब नहर पर आदा ने अलमदार को मारा”।
दालमंडी से आगे बढ़ते हुए यह जुलूस खजूर वाली मस्जिद, नई सड़क, फाटक शेख सलीम, काली महल, पितरकुंडा और मुस्लिम स्कूल होते हुए लल्लापूरा स्थित ऐतिहासिक ‘फ़ातमान’ परिसर पहुंचा।
सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरे रूट पर मुस्तैद रहा ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से अपनी रिवायतों के साथ मुकम्मल हो सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…