तारिक खान
प्रयागराज: प्रयागराज स्थित कसारी-मसारी के पुश्तैनी कब्रिस्तान में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अबान की कब्र उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में बनाई गई है।
PNN24 के वरिष्ठ साथी पत्रकार तारिक खान की ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, अतीक के बड़े बेटों उमर और अली को भारी पुलिस बल और पीएसी (PAC) के कड़े घेरे में वज्र वाहन/पुलिस वैन से कब्रिस्तान लाया गया।
अबान का शव कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचते ही वहां भारी संख्या में समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही शव को कब्रिस्तान के अंदर ले जाया जाने लगा, भीड़ अंदर घुसने के लिए बेकाबू होने लगी।
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) कर बेकाबू भीड़ को पीछे खदेड़ा। इसके बाद ही शव और केवल चुनिंदा परिजनों को कब्रिस्तान के भीतर जाने दिया गया।
गौरतलब है कि अबान अहमद की मौत बीते दिनों उस समय हुई थी, जब वह अपनी कार से झांसी जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात करने जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें अबान की मौके पर ही मौत हो गई थी। अदालत के विशेष आदेश के बाद ही उमर और अली को इस अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत मिली थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…