वनरेंज के ग्राम में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, वनविभाग ने किया रेसक्यू

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर वन रेंज में रिहाईशी इलाके के नजदीक खेत में भारी-भरकम अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से भटककर लगभग 20 फुट का भारीभरकम अजगर शुक्रवार को संपूर्णानगर वनरेंज के ग्राम गिरधरपुर में एक किसान के खेत में आ गया।

वहीं रेंजर शिव बाबू सरोज ने बताया कि वन्य जीव भोजन की तलाश में अक्सर दुधवा के जंगलों से निकलकर रिहाईशी इलाकों में आ जाते हैं। इसी के चलते रिहाईशी इलाके के नजदीक यह अजगर आ गया था, जो कि लगभग 20 फुट का था, जिसे हम लोगों ने रेस्क्यू करके जंगल में सुरक्षित ले जाकर छोड़ दिया है।











