आईपीएल2022: वो दिग्गज खिलाड़ी जिनके नही मिले कोई खरीदार, फैन्स भी है हैरान कि मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को क्यों नही मिला कोई खरीदार

तारिक़ खान
डेस्क। आईपीएल मेगा ऑक्शन में इस बार कुल 204 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें 67 विदेशी खिलाड़ी रहें। वहीं, कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी रहे जिसे ऑक्शन के दौरान नहीं खरीदा गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। फैन्स को भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर ये ऐसा कैसे हो गया।

इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में नंबर 2 गेंदबाज तबरेस शम्सी भी इस बार के ऑक्शन में नहीं खरीदे गए हैं। आदिल राशिद (नंबर 3) और एडम ज़म्पा (नंबर 4) और दूसरे नंबर के आईसीसी टी20 ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिन्हें खरीदने के लिए किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी ही नहीं दिखाई।











