नहीं रहे कन्नड़ फिल्मो के दिग्गज अभिनेता राजेश, किडनी रोग से ग्रसित 89 वर्ष के अभिनेता ने कहा दुनिया को अलविदा

शाहीन बनारसी
डेस्क: किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश का आज शनिवार को निधन हो गया है। उन्हें 9 फरवरी को बैंगलोर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 फरवरी को जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया तब उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। राजेश 89 साल के थे।

विष सर्प, नंदा दीपा, चंद्रोदय और कित्तूर रानी चेन्नम्मा उनके कुछ लोकप्रिय नाटक में से एक रहे। वे अपने पीछे पांच बच्चे छोड़ गए हैं। राजेश ने गायिकी के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था। राजेश के मौत की खबर मिलने पर फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कन्नड़ फिल्म के कलाकारों द्वारा उनको श्रधांजलि देने का सिलसिला समाचार लिखे जाने तक जारी है।











