एनएसई घोटाले में आरोपी सीओओ आनंद सुब्रमण्यम गिरफ्तार

आदिल अहमद
डेस्क। एनएसई घोटाले में आरोपी आनंद सुब्रमण्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चले कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व एमडी पूर्व समूह संचालन अधिकारी और चित्रा रामकृष्ण के सलाहकार आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई से देर रात सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

बाद में इस तरह की खबरें आईं कि वो योगी और कोई नहीं बल्कि आनंद सुब्रमण्यम ही थे। इस संबंध में आई रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि पूछताछ के दौरान चित्रा ने खुद के पीड़ित होने का दावा किया और खुद को कई बातों से अनजान बताया था। मिली जानकारी के अनुसार चित्रा ने खुद के निर्दोष होने का दावा किया है और उनका कहना है कि कोई उन्हें फंसा रहा है।











