स्पष्ट बहुमत की उत्तर प्रदेश में सरकार बना रही भाजपा, वाराणसी दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी निकले किशन दीक्षित से आगे

टीम PNN24 न्यूज़
डेस्क: 5 राज्यों में हुवे विधानसभा चुनावों के परिणामो का आज दिन है। उत्तर प्रदेश की 403 सीट, पंजाब की 117 सीट, उत्तराखंड की 70 सीट, गोवा की 40 सीट तथा मणिपुर की 60 सीट पर मतगणना का कार्य जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए। इस दरमियान 403 सीट के रुझानो में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
इस दरमियान बड़ी खबर है कि अब्बास अंसारी और दारा सिंह चौहान पीछे चल रहे है। इस दरमियान वाराणसी दक्षिणी सीट पर बड़ा उलटफेर दिखाई पड़ रहा था, मगर ६वे चक्र की गणना के बाद अब किशन दीक्षित को लगभग 7 हज़ार 336 मतों से पीछे ढकेल कर नीलकंठ आगे निकल गए है। शहर उत्तरी से भाजपा लीड ले रही है और शुरू से ही आगे चल रही है। यहाँ रविन्द्र जयसवाल ७वे चक्र की गणना में भी आगे निकल गए है।

उत्तर प्रदेश (403 सीट)
- सपा गठबन्धन 125
- भाजपा 268
- कांग्रेस 3
- बसपा 4
पंजाब (117 सीट)
- कांग्रेस 18
- आम आदमी पार्टी 90
- अकाली दल 6
- भाजपा 2











