दवा लेने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र आई महिला का हुआ पर्स चोरी, पुलिस ने चोरी गया पर्स बरामद कर सौपा महिला को

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में शनिवार की दोपहर में दवा कराने पहुंची इंदु देवी का पर्स चोरी गया था। पुलिस ने पीड़ित महिला को बुलाकर आज रविवार की दोपहर में रुपयों को छोड़ वापस कर दिया।

पीड़ित महिला इंदू ने पुलिस की इस ईमानदारी की सराहना कर पुलिस को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। पुलिस की माने तो उसे शनिवार की शाम उक्त पर्स सुपुर्द किया था। चूंकि एक बाईक स्वामी पर्स चोरी की घटना सोशल मीडिया पर देखकर उसकी बाईक की खुली डिग्गी में देख वह आवक हो गया और शाम को उसने पुलिस के हवाले कर दिया था।











