वैन को मारी निजी बस ने टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल

ए जावेद
बिजनौर: कोतवाली नूरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीपुरा के निकट गुरुवार तड़के छह बजे दिल्ली जा रही एक निजी बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक वैन से हो गई। टक्कर लगने से वैन में सवार चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को धनोरा व गजरौला के सरकारी अस्पतालों में भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।












