लगातार दुसरे दिन बढे पेट्रोल- डीज़ल के दाम

आदिल अहमद
डेस्क.लगातार दुसरे दिन बढे पेट्रोल और डीज़ल के दामो में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में आज डीजल की कीमत 88.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.01 प्रति लीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 85 पैसे और कोलकाता में 83 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 111.67 रुपये हो गई है।

मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 80 पैसा महंगा होकर 96.21/लीटर हो गया था। मुंबई में पेट्रोल 84 पैसा महंगा होकर 110.82/लीटर हो गया था। कोलकाता में पेट्रोल 84 पैसा महंगा होकर 105.51/लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 76 पैसा महंगा होकर 102.16 /लीटर हो गया था। दिल्ली में डीज़ल 80 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 87.47 प्रति लीटर हो गया था। 4 नवंबर 2021 को जब पिछली बार पेट्रोल-डीज़ल की कीमत बढ़ाई गई थी उस दौरान कच्चा तेल की कीमत 82 डॉलर प्रति बैरल थी जो अब बढ़कर 118 डॉलर तक पहुंच गयी है। इसके बावजूद 137 दिन तक कीमत नहीं बढ़ाई गई।











