लोकसभा में पेश हुए दिल्ली एमसीडी बिल पर विपक्षी नेताओ ने जताया विरोध

संजय ठाकुर
नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्तिथि में दिल्ली एमसीडी बिल पेश किया। जिसका आरएसपी नेता एन0के0 प्रेमचंद्र ने विरोध किया। एन0के0 प्रेमचंद्र के साथ-साथ कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भी लोकसभा में पेश किये गये दिल्ली एमसीडी बिल पर अपनी आपत्ति जताई।

वही गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि कहीं से भी इस बिल को पेश करने से संविधान की मूल भावना का उल्लंघन नहीं हुआ है। नित्यानंद राय ने कहा कि जब निगम का विकेंद्रीकरण हुआ तो यह सोचा गया कि दिल्ली का विकास होगा। कर्मचारियों की बेहतरी होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। नगर निगम की नीतियों में एकरूपता और दिल्ली के विकास में गति के लिए इस बिल को पेश किया गया है। इससे कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी बेहतर हो पाएगा। सेवा भी बेहतर हो पाएगी।











