वांछित अभियुक्त चढ़ा सम्पूर्णानगर पुलिस के हत्थे

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल सीमा पर लगातार मादक पदार्थों की तस्करी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है, जिसको लेकर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां आए दिन मादक पदार्थों के साथ तस्करों को गिरफ्तार भी करती है।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 190 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम ध्रुव पुत्र बालक राम निवासी पहुवा थाना संपूर्णानगर बताया जा रहा है। फिलहाल पकड़े गए अभियुक्त को अपराध संख्या56/22 अन्तर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियु्क्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।











