पुरानी रंजिश में हुई मारपीट, एक घायल

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ)। थाना क्षेत्र के खीरीकोठा चौरहा गांव निवासी बेचन राजभर सोमवार की सायं थाना क्षेत्र के ककराडीह गांव में निमंत्रण में गया था। निमंत्रण करके लगभग 11:00 बजे रात वापस अपने घर आ रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने उन्हें पकड़ कर सरिया , लाठी डंडे से जमकर धुनाई कर दी।

शोरगुल सुनकर अगल-बगल के लोगों ने बीच बचाव करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर में भर्ती कराया गया। घायल युवक के तरफ से वंशदेव साहनी सहित 4 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।











