व्यापम घोटाले के व्हिसिल ब्लोअर डॉ आनंद राय को मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, आनंद राय ने खुद ट्वीट कर दिया गिरफ़्तारी की जानकारी

आदिल अहमद
नई दिल्ली: व्यापम घोटाले और मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर लीक मामले में व्हिसिल ब्लोअर डॉ0 आनंद राय को आज मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। डॉ0 आनंद राय पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी लक्ष्मण सिंह ने ऍफ़आईआर दर्ज करवाया था। बताया जा रहा है कि ये गिरफ़्तारी इसी प्रकरण में हुई है। डॉ0 आनंद राय ने खुद ट्वीट कर इस गिरफ़्तारी की जानकारी दिया है।
मुझे दिल्ली से होटल काबली से क्राइम ब्रांच भोपाल ने हिरासत में ले लिया है, सभी कार्यकर्ता शुभचिंतक भोपाल पहुँचे @VTankha @KapilSibal
— Office Of Dr Anand Rai (@anandrai177) April 7, 2022
गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश में हुवे करोड़ों रुपये के व्यापम घोटाला ने देश भर में काफी चर्चा अर्जित किया था। भर्ती में घोटाले और संदिग्ध मौतों के चलते व्यापम ने देश भर में व्यापक सुर्खियां बटोरी थीं। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था और इससे जुड़े कई मामले अभी भी अदालत में चल रहे हैं। इसके बाद अभी कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का एक स्क्रीन शॉट वायरल हुआ था, जिसमें लक्ष्मण सिंह का नाम दिख रहा था। इसी स्क्रीन शॉट को सोशल मीडिया पर डॉ0 आनंद राय और कांग्रेस के नेता के0के0 मिश्रा ने पोस्ट किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी लक्ष्मण सिंह मरकाम ने 25 मार्च को राय के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी और बाद में पूरा मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था।












