बिल्थरा रोड (बलिया): आगामी त्योहारों के मद्देनज़र हुई शांति समिति की बैठक

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। ईद त्योहार के मद्देनजर नगर प्रशासन और व्यापार मंडल की पहल पर बुधवार की शाम रसड़ा सीओ शिव नारायण वैस के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक पुलिस चौकी सीयर के प्रांगण में की गई।

बैठक में चौकी इंचार्ज मदन लाल, नगर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू , मधुलाला जायसवाल, शराफत, पिक्की वर्मा, प्रधान रामाधार राजभर, मिर्तुंजय गुप्ता, परवेज हमजा गुड्डू, राममनोहर गांधी, सूबेदार भाई, अहमद लारी, अतुल मद्देशिया , शिवमंगल गुप्ता विक्की, प.स.राजन गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अहमद, समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।











