मुख्तार अंसारी के दो मामलों की सुनवाई से जस्टिस राजीव गुप्ता ने खुद को किया अलग

तौसीफ अहमद
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस राजीव गुप्ता ने बुधवार को पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (वर्तमान में बांदा जेल में) की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस राजीव गुप्ता ने मुख्तार अंसारी के दो मामलों से खुद को अलग किया है।

जिन दो मामलों से जस्टिस राजीव गुप्ता ने खुद को अलग किया है। उनमें एक मामला 2012-2013 में विधायक निधि में हुए भ्रष्टाचार से संबंधित है। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जिसे इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुख्तार अंसारी ने चुनौती देते हुए रद्द करने की मांग की है।











