घर के अन्दर घुस कर किया था दो मोबाइल चोरी, चोरी के दो मोबाइल और एक बाइक सहित चोरी में कुख्यात अमित चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

पवन कुमार
वाराणसी: वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित दारानगर के एक भवन में घुस कर दो महंगे मोबाइल चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुवे कोतवाली पुलिस ने चोरी में कुख्यात अमित जायसवाल को गिरफ्तार किया है। अमित जायसवाल मध्यमेश्वर निवासी गोपाल जायसवाल का बेटा है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के दो मोबाइल साईट एक चोरी की बाइक भी बरामद किया है जो सारनाथ थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। प्रकरण में पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।

अमित जायसवाल पर विभिन्न थानों में कुल 13 मुक़दमे पंजीकृत है और वह शातिर चोर है। अमित से बाइक के सम्बन्ध में पूछताछ में संज्ञान आया कि यह बाइक भी चोरी की है और सारनाथ थाने में इसकी चोरी का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सुभाष चन्द्र वर्मा, अजीत पासवान चौकी प्रभारी कबीर चौरा, सहित आनन्द प्रकाश यादव, देवीलाल प्रजापति और रि0का0 आलोक यादव सम्मिलित थे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











