शर्मनाक: देखे वायरल होता वीडियो, जब एम्बुलेंस चालक ने कहा नही है गाडी में तेल तो मरीज़ को ठेले से लेकर चले परिजन मरीज़ को अस्पताल, समाजसेवियों को आया तरस तो टेम्पो का किया इंतज़ाम

संजय ठाकुर
बलिया: स्वास्थ महकमे में लाखो दावो के बावजूद भी रोज़-ब-रोज़ कोई न कोई ऐसी तस्वीर सामने आ जाती है जिसको देख कर रूह काँप जाती है। ऐसा ही मामला रेवती का सामने आया है जहा एक दर्द से कराह रहे मरीज़ को स्वास्थ केंद्र ने बलिया जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दिया। मरीज़ के परिजनों द्वारा एम्बुलेस को फोन किया गया। घंटो तक एम्बुलेस नही आई। जब लखनऊ फोन इस समबन्ध में लोगो ने किया तो एम्बुलेस चालक ने गाडी में तेल न होने का बहाना बना डाला।

यूपी की रुग्ण स्वास्थ्य विभाग को ठेले पर ढोते परिजन।
क्या करना है?
मंदिर तो बन ही रहा है, हरी का नाम जपो,सब ठीक हो जायेगा। pic.twitter.com/k7gIx3Tpg4
— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) May 7, 2022
मिल रही जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 10 निवासी मरीज जितेंद्र तुरहा पुत्र शिवजी तुरहा शुक्रवार को असहनीय दर्द होने लगा तो परिजन रेवती स्वास्थ्य केंद्र गए। सीएचसी रेवती के अधीक्षक डॉ0 धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। डेढ़ घंटे इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोगों ने लखनऊ से संपर्क किया। लखनऊ के अधिकारियों ने एंबुलेंस के चालक से बात कराने को कहा तो एंबुलेंस के चालक ने तेल नहीं होने के बात कहकर जाने में असमर्थता जताई।
यह बात सुनकर परिजन मरीज को ठेले से बलिया ले जाने लगे लेकिन समाजसेवी महावीर तिवारी, चंदन सिंह, पिंटू तलवार ने टेंपो से मरीज को जिला अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में सीएमओ डॉ0 नीरज पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कमेटी का गठन किया गया है। सीएचसी पर मौजूद एंबुलेस वाराणसी दूसरे मरीज को छोड़कर आई थी। इसलिए तेल कम था। रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।











