लंच के बाद दुबारा ईडी दफ्तर पूछताछ हेतु पहुचे राहुल गाँधी, लंच के बाद सोनिया से जाकर अस्पताल में किया था मुलाकात

शाहीन बनारसी
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंच गए है। इस दरमियान लंच के समय वह सोनिया गाँधी से मिलने अस्पताल गये थे। इसके पूर्व 3 घंटे की पूछताछ के बाद कांच हेतु निर्धारित समय के दरमियान वह अपने आवास भी गए खाना खाया। भोजन के बाद वह और र्पियांका गाँधी दोनों ही अस्पताल पहुचे और अपनी माँ कांगेस अध्यक्ष सोनिया घंधी से मिलने गए थे। अस्पताल से वह ईडी कार्यालय पहुचे है जहा उम्मीद किया जा रहा है कि दुसरे दौर की पूछताछ शुरू हो गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने सोचा कि मैं एक बार ED, आयकर विभाग के अधिकारियों से मिलूं। उन्होंने मुझे मिलने का समय मांगा। बाद में उन्होंने कहा कि वे खुद जयपुर आकर मुझसे मिलेंगे। ये हमारे देश की बहुमूल्य एजेंसियां हैं। ये लोग बेकार के छापे डालते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग छापा नहीं डालना चाहते हैं, लेकिन इनके ऊपर गृह मंत्रालय की तरफ से बहुत ज्यादा दबाव होता है। इन्होंने ये हालात बहुत खतरनाक बना रखे हैं। इसलिए मैंने सोचा है कि मैं खुद उन लोगों से जाकर मिलूं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 12 जून को COVID से संबंधित मुद्दों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।











