सुल्तानपुर: बेकाबू ट्रेलर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में पांच लोगो की हुई मौत

मो0 कुमेल
आज शुक्रवार की सुबह सुल्तानपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना सुल्तानपुर के देहात कोतवाली के बाईपास स्थित ओदरा कमनगढ़ का है जहाँ बेकाबू ट्रेलर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में ई-रिक्शा पर सवार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय ई-रिक्शा पर आठ लोग सवार थे। हादसे में घायल हुए लोगो को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सभी आठ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राम सुमेर, फूलकली, रघुवीर, राजेंद्र और निर्मला को मृत घोषित कर दिया। अमरावती, हरीश और अनुराधा की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।











