नोडल अधिकारी ने भ्रमणशील रहकर परखी वृक्षारोपण जन आंदोलन की तैयारियां, दिए निर्देश

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: “वृक्षारोपण जन आंदोलन-2022” की शासन से नामित नोडल अधिकारी आयुक्त, वाणिज्य कर मिनिस्ती एस0 ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दूसरे दिन सोमवार को विकास खंड लखीमपुर, बेहजम, मितौली, कुम्भी गोला व बांकेगंज के करीब दो दर्जन गांव में स्वयं जाकर वृक्षारोपण जन आंदोलन की तैयारियों देखी।

नोडल अधिकारी आयुक्त, वाणिज्य कर मिनिस्ती एस0 ने प्रभागीय वन अधिकारी दक्षिण खीरी वन प्रभाग दफ्तर में बनाए गए कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में लगाए गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। उनकी वर्किंग जानी। वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 से संबंधित सूचनाएं संकलित करने संबंधी जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान वृक्षारोपण के नोडल अधिकारी डीएफओ संजय विश्वाल ने सभी जरूरी जानकारी दी।











