हौसला बुलंद बाईक सवार हथियार से लेस बदमाशों ने अस्पताल संचालक के पुत्र पर तमंचा से फायर कर किया घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया): उभाँव थाना क्षेत्र के मिश्रौली मार्ग पर सोमवार की देर रात लखरानी स्कूल के समीप हौसला बुलंद बाईक सवार हथियार से लेस बदमाशों ने एक अस्पताल संचालक के पुत्र पर तमंचा से फायर कर घायल कर दिया। उसके बाद 6 तोला सोने की चेन व मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

युवक ने एक-दूसरे बाइक के सहारे बदमाशों का बहुत दूर तक पीछा किया लेकिन बाद में उसके पकड़ से बाहर रहे जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तत्काल पुलिस के दो सिपाही अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। देर रात पीड़ित युवक द्वारा वह गांव थाने पर पहुंचकर इसकी लिखित तहरीर दी गई। सूचना मिलते ही रसड़ा शिव नारायण वैस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए।











