प्रयागराज: अज्ञात कारणों से महाधिवक्ता कार्यालय में लगी भीषण आग, हज़ारो फाइले जलकर हुई ख़ाक

तौफीक अहमद
प्रयागराज: प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित हाई कोर्ट की इलाहाबाद बेंच के ठीक सामने स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में आज रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लगने से हजारो फाइले जलकर ख़ाक को गई है। आग की कितनी भयानक थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 6 घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया जा सका है।

आग के कारणों की जाँच करने के लिए विद्युत यांत्रिक खंड के मुख्य अभियंता मनोहर यादव म लखनऊ से प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनके साथ टेक्निकल टीम भी आई है, जो आग लगने के कारणों का पता लगाएगी। टीम इसका पता लगाएगी कि आखिर आग लगी कैसे। कितनी फाइल जलकर ख़ाक हुई है इसका अभी विवरण नही मिला है। मगर कहा जा रहा है कि हजारो फाइले इस आग की चपेट में आई है। संख्या का अदाजा भी नही लगाया जा सका है।











