वरिष्ठ चिकित्सक डा0 राकेश सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार, सीएचसी सीयर में संभालेंगे अधीक्षक पद का दायित्व

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। जौनपुर जनपद से स्थानान्तरित होकर आये वरिष्ठ चिकित्सक डा0 राकेश सिंह ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर में मंगलवार की अपरांह में कार्यभार ग्रहण कर लिया। अभी यहां स्वीकृत चार चिकित्सकों में दो चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे है। जब कि यहां मरीजों की संख्या प्रतिदिन 400 से 500 के बीच की है।

ज्ञातव्य है कि सीएचसी सीयर में अधीक्षक पद पर तैनात रहे डा0 तनबीर आजम, चिकित्सक डा0 साजिद हुसैन गैर जनपद कुशीनगर के लिए स्थानान्तरित होकर कार्यमुक्त हो चुके हैं। इनसे पूर्व कोरोनाकाल के दौरान अधिकारियों के अनावश्यक दबाव के कारण डा0 असलम अंसारी नौकरी छोड़ घर जा चुके हैं। स्थानान्तरण से डा0 एल0सी शर्मा अकेले बच गये थे। अभी फिलहाल रिक्त चल रहे दो और चिकित्सकों की सख्त ही आवश्कता है।











