कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने 12 फुट की प्रतिमा का किया अनावरण

मो0 कुमैल
लखनऊ: कल्याण सिंह की पूण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को लखनऊ के कैंसर संस्थान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की 12 फुट की कांसे की प्रतिमा का अनावरण किया। रविवार को कल्याण सिंह की पहली पुण्यतिथि है।

उन्होंने कहा कि केजीएमयू में भी स्वर्गीय कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। बताते चले कि पिछले वर्ष 21 अगस्त को कल्याण सिंह के निधन के बाद लखनऊ के कैंसर संस्थान का नामकरण उनके नाम पर कर दिया गया था।











