एससी-एसटी के लिए संचालित सामूहिक प्रशिक्षण योजना का साक्षात्कार 25 अगस्त को: संजय

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): उद्योग निदेशालय, उप्र कानपुर द्वारा संचालित अनुसूचित जाति एवम् अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के स्वरोजगार हेतु सामूहिक प्रशिक्षण योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपद खीरी में अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों को स्वःरोजगार स्थापित करने हेतु 04 माह का प्रशिक्षण टेलरिंग व इलेक्ट्रिशियन ट्रेडो में दिया जाना है। उक्त आशय की जानकारी उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने दी।












