स्मार्ट सिटी वाराणसी का स्मार्ट नगर निगम, सीवर में पेड़ या फिर पेड़ में सीवर, बहुते कन्फ्यूजन है भाई……!

तारिक आज़मी
वाराणसी: स्मार्ट सिटी वाराणसी का नगर निगम “आल इज वेल” के तर्ज पर चल रहा है। कुछ विशेष इलाकों को अगर छोड़ दिया जाए तो रोज़ ही सीवर, पानी और टूटी गलियों की तस्वीरे वायरल हो रही है। मगर नगर निगम “आल इज वेल” के तर्ज पर चल रहा है। हालत ऐसी है कि चार दिन चर्चा उठेगी क्रांति लायेगे, पांचवे दिन फिर वापस उसी ढर्रे पर आ जायेगे।

वैसे मिली जानकारी के अनुसार इलाके के कई सीवर का ढक्कन दिखाई नही दे रहा है। अब किसी ने उसको अपने स्वहित के प्रयोग में ले लिया या फिर रहा ही नही के तरह गुमशुदा है, भगवान जाने। मगर इस समस्या का समाधान नगर निगम ने दुसरे ढक्कन को लगा कर नही किया बल्कि पेड़ को ही सीवर के अन्दर डाल दिया। अब आते जाते लोग इस पेड़ से बच कर जा रहे है। पहले लोग खुले सीवर से बचते, मगर अब ये गनीमत हुआ कि पेड़ से बचना है। आप कह सकते है “आल इज वेल”।










