अधिवक्ता संघ के ज्ञापन का डीएम ने लिया संज्ञान, सीडीओ के अध्यक्षता में गठित की चार सदस्यीय कमेटी

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): जिला अधिवक्ता संघ लखीमपुर खीरी ने डीएम को संबोधित एक ज्ञापन में मूल्यांकन सूची में अत्याधिक वृद्धि के विरोध में एक माह से अधिक अवधि से चल रहे धरना एवं कार्य बहिष्कार का उल्लेख करते हुए मांग किया है कि नवीन मूल्यांकन सूची में संपत्तियों की बढ़ाई गई अप्रत्याशित दरें एवं सामान्य निर्देशों में संशोधन किया जाए।













