प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर किया ख़ुदकुशी, पहले निभाई शादी की रस्में, फिर लगाया मौत को गले

आदिल अहमद
कानपुर(देहात): प्रेमी युगल ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात में अलीपुर रामहार के मजरा तारन पुरवा निवासी प्रेमी युगल नीम के पेड़ से लटकते मिले। बताते चले कि आत्महत्या करने के पूर्व प्रेमी युगल ने पेड़ के नीचे शादी की रस्में निभाईं और उसके बाद एक साथ अलग-अलग दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की खबर पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि प्रेमी विनोद कुमार पैरों से दिव्यांग है। ऐसे में वह नीम के पेड़ पर करीब 10 फुट ऊपर चढ़कर फांसी कैसे लगा सकता है। दोनों के परिजन शादी के विरोध में थे। लोगों ने हत्या की आशंका जताई।











